लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 6 में रविवार दोपहर करीब एक बजे से रात पौने 11 बजे तक बिजली गुल रही। इस दौरान सेक्टर 6 ए, बी व सी अंधेरे में डूबा रहा। बिजली विभाग के लाइनमैन अनिल अपनी टीम के साथ आर्नेट मैरिज हाॅल से लेकर आगे तक फॉल्ट की तलाश करते रहे, रात 10 बजे उन्हें फॉल्ट मिला, तब जाकर उसे सही कर आपूर्ति बहाल की गई। इस बारे में जेई विश्वकर्मा शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वृंदावन विकास समिति के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि वे लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था। इस अनवरत बिजली कटौती से कॉलोनीवासी परेशान हैं।