फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन काॅलोनी : एक के बाद एक घरों के टूट रहे ताले, नींद में पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।
विज्ञापन
लखनऊ। चोर आगे-आगे और पुलिस दूर-दूर तक नहीं...पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी में यही हो रहा है। एक के बाद एक सूने घरों के ताले तोड़कर चोर माल समेट ले जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। यही नहीं रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस आनाकानी करती है। बढ़ती घटनाओं से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाल धीरेंद्र सिंह का कहना है कि जो भी घटनाएं होती हैं, उनकी रिपोर्ट दर्ज की जाती है। पुलिस घटनाओं की जांच में लगी हुई है। शीघ्र सभी घटनाओं को खुलासा होगा।
केस 1 : पिछले माह 5 अक्तूबर को वृंदावन कॉलोनी के 10-सी में रहने वाले दुर्गेश बाजपेई अपनी पत्नी के साथ उनके मायके हैदरगढ़ बाराबंकी गए हुए थे। वापस लौटे तो उनके घर पर चोरी हो चुकी थी। चोर पांच लाख नकद के अलावा 20 लाख के जेवर उठा ले गए थे। यह पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन आज तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

केस -2 : 18 अक्तूबर को वृंदावन कॉलोनी से सटे बरौली गांव में प्रसिद्ध शिव मंदिर में चोरी की वारदात हुई। चोर चांदी, तांबे व पीतल की बनी मूर्तियां मंदिर से चुरा ले गए। मंदिर के महंत राजेश कुमार तिवारी ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट लिखाई, लेकिन चोरों का अब तक पता नहीं चला।
केस -3 : 27 अक्तूबर को वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली रेमी श्रीवास्तव के बंद घर में चोरों ने धावा बोला। यहां से चोर काफी सामान उठा ले गए। चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए थे।

केस -4 : 29 अक्तूबर को वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-8 में रहने वाले विपिन शुक्ला के बंद घर की दूसरे मंजिल में चोरी हुई। विपिन शुक्ला के अनुसार उनके घर से चोर एक लाख नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।

केस -5 : एक नवंबर को वृंदावन सेक्टर-10 में रहने वाले अमित कुमार के घर दोपहर में चोर घुसे और 20 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
केस -6 : सात नवंबर को वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-16 में रहने वाले पीजीआई में तैनात एसके सैंथल के घर चोरों ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया और घर में अलमारी से सात लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित रेडियोलॉजी विभाग में वैज्ञानिक कैडर में तैनात हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें