फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वृंदावन सिटी बनेगा एआई सिटी और बिजनेस पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लखनऊ को एआई सिटी परियोजना पर काम आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित एआई सिटी के माध्यम से लखनऊ को एक उभरते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वृंदावन आईटी सिटी को प्रस्तावित एआई सिटी-कम-बिजनेस पार्क के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

परियोजना में रणनीतिक सहयोग विकसित करने और एआई आधारित कंपनियों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हितधारकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। अभी तक 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। एआई सिटी-कम-बिजनेस पार्क की योजना तैयार करने, विकास की रूपरेखा बनाने और निवेश आकर्षित करने के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) स्थापित करने की प्रक्रिया के तहत ट्रांजेक्शन एडवाइजर और कंसल्टेंसी संस्था की नियुक्ति की गई है। एआई सिटी की स्थापना से जुड़ी परामर्शी सेवाओं के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कंसल्टेंट का चयन भी किया गया है। निर्धारित निर्देशों के अनुसार, कंसल्टेंट को नियुक्ति की तारीख से एक वर्ष के भीतर भूमि के संबंध में अंतिम निर्णय लेने और मास्टर डेवलपर को परियोजना से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी है।

परियोजना के आकार लेने से लखनऊ में तकनीकी कंपनियों, नवाचार आधारित उद्यमों और निवेशकों के लिए नए अवसर विकसित हो सकते हैं। साथ ही, एआई एवं डिजिटल तकनीक से जुड़े कौशल, अनुसंधान और रोजगार की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें