फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: यूपी में तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता करेंगे वोट, 10 सीटों पर आज होगा मतदान

Tue, 07 May 2024 06:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस बलों की तैनाती और मेडिकल सहायता के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है। तीसरे चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को यूपी की 10 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष, 87, 69, 696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा (सुरक्षित) और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं।

विज्ञापन


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस बलों की तैनाती और मेडिकल सहायता के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है। 7 मई को हेलिकॉप्टर की लोकेशन आगरा में और एयर एम्बुलेंस की लोकेशन बरेली में रहेगी।

नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव में कुल 20415 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 12339 मतदान केंद्र हैं। इन मतदेय स्थलों में से 4390 क्रिटिकल (संवेदनशील) हैं। आयोग ने 3 विशेष प्रेक्षक,10 सामान्य प्रेक्षक, 6 पुलिस प्रेक्षक और 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4783 भारी वाहन, 5462 हल्के वाहन तथा 88420 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 25819 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 25819 बैलट यूनिट और 27597 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


रिणवा ने बताया कि 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर (10208 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जाएगा। इसके अलावा 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे चरण में कुल 370 आदर्श मतदेय स्थल, 79 समस्त महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 39 समस्त युवा कर्मी मतदेय स्थल और 47 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 1 करोड़ 87 लाख 8 हजार 616 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गई है। 37 लाख 34 हजार 852 वोटर गाइड वितरित की गई हैं। इन जिलों में 12 लाख 45 हजार 216 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर यहां करें शिकायत
मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत 18001801950 प्रदेश स्तर पर और 1950 जिला स्तर पर काल करके दर्ज कराई जा सकती है। सी-विजिल, एनजीएसपी/वीएचए पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें