फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर मतदान संपन्न, सोमवार को होगी मतगणना 

Sat, 12 Jun 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि रिक्त रह गए पदों के लिए 2,53,036 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 26 प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य, 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 2,06,941 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों पर चुनाव के लिए शनिवार को 8321 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपचुनाव में 64.74 फीसदी मतदान हुआ है। इसकी मतगणना 14 जून यानी सोमवार को कराई जाएगी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि रिक्त रह गए पदों के लिए 2,53,036 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 26 प्रधान, एक जिला पंचायत सदस्य, 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 2,06,941 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 137, ग्राम प्रधान के 128 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 14,179 पदों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया।

श्रावस्ती जिले में सिरसिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर देवमन एवं खैरी तराई में प्रधान पद के लिए कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण ये पद रिक्त रह गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के भी 6384 पदों के लिए कोई नामांकन न मिलने के कारण पद रिक्त रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें