फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मतदान समाप्त, 331 प्रत्याशियों का भाग्य लिफाफा में बंद

विज्ञापन
मतदान करने के बाद अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बार काउंसिल के सदस्य पद के चुनाव को लेकर पांच दिनों से चल रहा मतदान रविवार को समाप्त हो गया। इसी के साथ 331 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपत्र के साथ लिफाफे में सील कर दिया गया, जो गणना के दिन खोला जाएगा। अंतिम चरण के इस मतदान में 5,892 मतदाताओं में से 3,583 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। पांच दिन तक चले मतदान में कुल 17,620 अधिवक्ताओं ने वोट किया। इस तरह कुल 66 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ परिसर में मतदान रविवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला, जिसमें अधिवक्ताओं ने अपने पंजीकरण वर्ष के आधार पर अलग-अलग दिनों में मतदान किया। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, पोस्टर, बैनर, पर्चे या किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रही।
इस दौरान वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय समय-समय पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी लेते रहे। यूपी बार काउंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि मतदान स्थल पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए गए थे। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया और मतदाताओं को अधिवक्ता परिचय पत्र या सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस दिखाने के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मतदान करने के बाद अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें