लखनऊ। जिले के 3,756 मतदान स्थलों पर मंगलवार को मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें प्रतिनिधियों को चार पूरक सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची के साथ चार पूरक सूचियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। बैठक में आम आदमी पार्टी के ज्ञान सिंह कुशवाहा, बसपा के सीपी सिंह, माकपा के जेबी यादव, कांग्रेस के रुद्रदमन सिंह (बबलू), इशरत अली, भाजपा के अरविंद यादव, सपा के टीबी सिंह और अपना दल (एस) के डॉ. सुरेंद्र पांडेय मौजूद रहे। प्रतिनिधियों से मतदाता सूची का अवलोकन कर छूटे हुए नाम जुड़वाने और त्रुटियों में संशोधन कराने की अपील की।