फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में वोट चोरी!: असीम अरुण बोले हर बूथ पर हुई गड़बड़ी, अखिलेश का पलटवार- चुनाव आयोग दे जवाब

Mon, 18 Aug 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Elections in Kannauj: पूरे देश में वोट चोरी और गलत मतदाता सूची की बातों के बीच प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज के हर बूथ में गड़बड़ी हुई है। 
विज्ञापन
कन्नौज के चुनाव पर लगे आरोप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा नई बहस छेड़ दी है। अब सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने उनके बयान पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई भी बूथ ऐसा नहीं बचा था, जहां पर भाजपा समर्थकों के गलत तरीके से वोट न काटे गए हों। यह चुनाव प्रक्रिया में निश्चित रूप से गड़बड़ी है। कन्नौज में इसका लाभ अखिलेश यादव ने लिया। वहां गलत ढंग से वोट जुड़े हुए थे। इस पर अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से सवाल उठाया कि क्या भाजपा के इन विधायक और मंत्री का एफिडेविट चुनाव आयोग पहुंच गया। चुनाव आयोग इनके खिलाफ क्या करेगा, इसका शपथपत्र न सही तो श्वेतपत्र दे।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा- चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन हजरतगंज लखनऊ के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी तरह कुर्सी पर बने रहना ही भाजपा की विचारधारा है। प्रधानमंत्री कमजोर दिखाई दे रहे हैं। लाल किला मुगलों ने बनवाया था। प्रधानमंत्री लाल किले से जिस संस्था की तारीफ कर रहे हैं, वो पंजीकृत ही नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी भेदभाव का शिकार हैं। भाजपा विपक्ष को दुश्मन मानती है। भाजपा सरकार में बेईमानी, भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। सड़कों में गड्ढे हैं। निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार 9 साल के कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पाई। इस सरकार में बने एक्सप्रेसवे में भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। समाजवादी पार्टी, भाजपा को सत्ता से हटाएगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन इधर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उंगली उठी है। चुनाव आयोग के फैसलों और काम करने के तरीकों से लोग संतुष्ट नहीं है। प्रशासन जिस तरह का काम करता है और सरकार जिस तरह से काम करती है उस पर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है। कई बार लोग मशीन में वोट डालकर आते हैं, लेकिन पता चलता है वोट जीरो निकला। 
विज्ञापन

वोटर लिस्ट को लेकर मतदाताओं को जागरूक करेगी सपा

सपा वोटर लिस्ट को लेकर मतदाताओं को जागरूक करेगी। इतना ही नहीं मतदाता सूची में गड़बड़ के खिलाफ गांव-गांव अभियान भी चलाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सपा एक ओर चुनाव आयोग से अंतरात्मा की आवाज सुनकर निष्पक्ष रहने की अपील कर रही है, तो दूसरी ओर चुनाव आयोग के गड़बड़ियों पर ध्यान न देने के खिलाफ जन अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें