फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करें और मुफ्त में सीमेंट पाएं

Mon, 21 Apr 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन ने मतदान करने वाले खरीदार को 100 बोरी सीमेंट खरीदने पर एक बोरी सीमेंट मुफ्त देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि जो खरीददार मतदान के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर 100 बोरी सीमेंट खरीदेगा उसे एक बोरी सीमेंट दी जाएगी। यह स्कीम मतदान के बाद एक और दो मई तक रहेगी।
प्रत्याशी व एजेंट लेंगे वीवीपैट का प्रशिक्षण
मतदान में पहली बार प्रयोग की जाने वाली वीवीपैट मशीन से प्रत्याशियों व उनके मतदान एजेंटों को परिचित करवाया जाएगा।

डीएम ने कहा कि इस मशीन के जरिए हर मतदाता को यह जानकारी हो सकेगी कि उसका वोट मशीन में सफलतापूर्वक पड़ा है या नहीं। अपने मतदान की पुष्टि के लिए वोटर को सात सेकेंड तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सीएमएस सभागार में एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। वीवीपीएटी के तहत प्रिंटर की तरह का एक उपकरण ईवीएम से जुड़ा होता है।

जब वोट डाला जाता है, तब इसकी एक पावती रसीद निकलती है। इस पावती पर क्त्रस्म संख्या, नाम तथा उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह दिखता है। यह उपकरण वोट डाले जाने की पुष्टि करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें