फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर वाली वॉल्वो से हो रही डग्गामारी

Wed, 24 Jul 2013 10:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और लखनऊ के बीच डग्गामार एसी बस एवं वॉल्वो का संचालन खद्दरधारियों के संरक्षण में बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन


इन संचालकों की एक तरफ वॉल्वो सीज हो रही तो दूसरी तरफ अन्य वॉल्वो का धड़ल्ले से संचालन शुरू है।

परिवहन विभाग के चेकिंग दस्ते ने मंगलवार को दो वॉल्वो को अवैध रूप से दिल्ली एवं लखनऊ रूट पर सवारी ढोते हुए पकड़ा जिनको आलमबाग कोतवाली में सीज कराया।

इसमें एक वॉल्वो का वीआईपी नंबर है लेकिन डग्गामारी में सवारी ढोने में जुटी है। वहीं दूसरी एसी बस दोबारा सीज हुई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डीडी मिश्रा एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो एसी बस यानी वॉल्वो के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


इनमें एक वॉल्वो (यूपी 75 एम 7007) को एयरपोर्ट के निकट पकड़ा गया जिसमें 28 यात्री सवार थे। इसका ड्राइवर हरियाणा निवासी धर्मेंद्र सिंह है।

कृष्णानगर से पहले दूसरी वॉल्वो (यूपी 75 एम 3994) पकड़ी गई जिसमें 35 यात्री सवार थे। इसका ड्राइवर देहरादून निवासी गुलशन था। यह दोनो वॉल्वो कल्पना ट्रेवेल्स की हैं जिनका मालिक पवन अरोरा है।
विज्ञापन


इन वॉल्वो का पंजीयन इटावा के संभागीय परिवहन दफ्तर से हुआ है। वहीं वॉल्वो नंबर 3994 पहले भी अवैध रूप से यात्री ढोने के आरोप में सीज हो चुकी है।

इसमें से एक वॉल्वो का नंबर 7007 वीआईपी नंबर है जिसके के लिए 7500 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें