फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 26 से आयोजित होगी वॉलीबॉल चैंपियनशिप

Mon, 14 Oct 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में 26 अक्तूबर से दो दिवसीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को वॉलीबॉल संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि संघ के संचालन व पैसा एकत्रित करने के लिए नया खाता खोला जाए। साथ ही तहसील स्तर पर समितियों का गठन कर गरीब व असहाय कुशल खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। सचिव संजीव पाठक ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की जाए। 26 अक्तूबर को जनता इंटर काॅलेज मैदान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप व 27 अक्तूबर को राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसे सफल बनाने के लिए जुट जाएं। इस दौरान उपाध्यक्ष विश्वनाथ ओझा, अतुल वर्मा, मनोज सिंह, कृष्णस्वरूप मिश्र, अतुलेंद्र पाठक, जमील, अमित पाठक, निर्मल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें