लखनऊ। गांधी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश और किताबों से संवाद का मौका। अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में लगे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से ही स्टॉलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। इनमें बड़ी संख्या में युवा भी शामिल रहे।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित मेले में इस बार कानून-व्यवस्था, पुलिस सुधार और माओवाद जैसे ज्वलंत विषयों पर लिखी गईं किताबें चर्चा में हैं। नए व पुराने लेखकों की कृतियां भी पसंद की जा रही हैं। 1857 की क्रांति में बावनी इमली के नरसंहार और आदिवासी समाज के संघर्ष पर आधारित उपन्यासों को पाठक गंभीरता से तलाश रहे हैं।
भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में कमल के प्रतीक और नारी मुक्ति पर केंद्रित ''''उड़ती स्त्री'''' जैसी कृतियों पर युवा वर्ग में विशेष जिज्ञासा देखी गई। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों में साक्षात्कार पर आधारित मार्गदर्शक किताबों के लिए उत्सुकता दिखी। कांता भारती की रेत की मछली की मांग युवाओं में सबसे ज्यादा रही। अक्तूबर जंक्शन, दीवार में एक खिड़की रहती थी और मुसाफिर कैफे जैसी किताबों भी युवा तलाशते दिखे।
साहित्यक मंच पर हुईं गतिविधियां
मेले में बने मंचों पर साहित्यिक गतिविधियां चलती रहीं। ''''अनंत अनुनाद'''' काव्य समारोह में कविताओं के जरिए वंदे मातरम् के मर्म को सामने रखा गया। आर्थर्स अड्डा के संयोजन में अदिति कुमार, ऊषा कुमार, विनीत के त्रिपाठी और विजय पाल सिंह ने चर्चा की। शैलेंद्र जसराज की किताबों Iकहानी फिर कभीI और Iकोई गीत सुबहI के गाता है पर भी बात रखी गई। सुम्बुल सिद्दीकी की Iइकोज ऑफ रिजिलियंसI और Iअनब्रोकेन ग्लोI पर भी बातचीत हुई। साहित्य सभा में संजय जायसवाल और सर्वेश अस्थाना ने अपने वक्तव्य दिए। शहर के वरिष्ठ रचनाकारों ने नई पीढ़ी के लेखन पर विचार रखे। श्रोताओं ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं।
किताबों के अलावा भी अन्य आकर्षण
मेले में फिगराइन्स और विशेष डिजाइन वाली स्टेशनरी बच्चों को लुभा रही है। कोलकाता के जूट के बैग का स्टॉल भी महिलाओं को आकर्षित कर रहा है। छोटे क्लच से बड़े टोट बैग तक 80-120 रुपये से शुरू हो रहे हैं। परफ्यूम का स्टॉल भी लगा है।
लोगों की प्रतिक्रिया
- मानवेंद्र ने कहा कि ऐसे मेलों से किताब प्रेमियों को अधिक विकल्प मिलते हैं। उन्होंने स्थानीय लेखकों को भी मंच देने की बात कही।
- अंशिका ने अपने पहले मेले के अनुभव को अच्छा बताया। कहा कि उन्हें मर्डर मिस्ट्री पढ़ना पसंद है। मेले में उचित दरों पर किताबें मिलीं।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।
पुस्तक मेले में पहुंचे लोग।