दूर संचार कंपनी वोडाफोन ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के
लिए ‘चूज योर नंबर’ नाम से शुक्रवार को नई सेवा का शुभारंभ किया।
इस
सर्विस का शुभारंभ करते हुए कंपनी के यूपी ईस्ट बिजनेस हेड पंकज थपलियाल ने
कहा विशेष/पसंदीदा नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण देखते हुए कंपनी ने यह
पहल की है।
बेहतर सेवा देना कंपनी का मुख्य उद्देश्य है। इस सेवा के तहत
कंपनी ग्राहकों को अपनी पसंद का नंबर खुद चुनने का अवसर देगी।