लखनऊ। निशातगंज स्थित जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं विकसित भारत-2047 विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि एनईपी व नई तकनीक से व्यावसायिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने शिक्षक व प्रशिक्षण के आयामों की जानकारी दी।