एरा यूनिवर्सिटी में राजस्थान दिवस पर शामिल लोग।
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर एरा यूनिवर्सिटी में सोमवार को राजस्थान दिवस मनाया गया। मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही राजस्थान के पकवानों का स्वाद भी चखा। आयोजन का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में डीन नर्सिंग डॉ. अशोक कुमार विश्नोई और एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अब्बास अली मेंहदी ने किया। पोस्टर प्रदर्शनी में राजस्थान की विरासत दिखी। दाल-बाटी चूरमा और गट्टे की सब्जी को खास पहचान दर्शाता हुआ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। डॉ. अब्बास अली ने कहा कि राजस्थान शौर्य और बहादुरी के लिए भी प्रसिद्ध है। पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला राज्य है।