फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीके सिंह एटक के बने अध्यक्ष और चंद्रशेखर को चुना गया महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एटक के दो दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को 101 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। इस मौके पर डा. वीके सिंह को अध्यक्ष और चंद्रशेखर को महामंत्री चुना गया। विभिन्न औद्योगिक यूनियनों के 200 प्रतिनिधियों ने 16 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों को देश के लिए खतरनाक बताया और 20 मई को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

हुसैनाबाद स्थित नेहरू युवा केंद्र स्थित कॉमरेड अतुल कुमार अंजान सभागार में आयोजित एटक के राज्यस्तरीय सम्मेलन के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने के साथ ही कार्ल मार्क्स के जन्मदिन पांच मई को न्यूनतम वेतन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान एटक स्वागत समिति के मंत्री रमेश कश्यप, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और महामंत्री कॉमरेड अमरजीत कौर मौजूद रहे। 20 मई को देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें