फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी कोसी परिक्रमा से होगा राम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण

Mon, 29 Jan 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद श्रीराम मंदिर मुद्दे को धार देने में जुट गई है। हनुमान जयंती पर 18 से 31 मार्च तक सवा लाख गांवों मे श्रीराम महोत्सव के साथ हनुमानजी की महाआरती होगी। वहीं, देश के कोने-कोने से संत 31 मार्च से 22 अप्रैल तक चलने वाली 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होकर मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण करेंगे। 

विज्ञापन


कारसेवकपुरम में रविवार को आयोजित बैठक में परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या की परिक्रमा से समाज में धार्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा-भक्तिके संचार के साथ ही समग्र समाज के समन्वय से अपनत्व का भाव विकसित होता है।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चौरासी कोसी परिक्रमा वृहद रूप में मनाने की योजना बनी है।

केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के संतों ने पूरे देश के रामभक्तों से परिक्रमा में शामिल होने का आह्वान किया है। यह परिक्रमा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण का माध्यम बनेगी तथा सामाजिक समरसता का सूत्रपात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें