फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में भाजपा की हार पर विहिप का तगड़ा हमला, कहा- ये संगठन की हार

Wed, 14 Mar 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर के संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की हार पर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता और संघ प्रचारक पुरुषोत्तम नारयण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा संगठन की हार बताया और आगे कहा संगठन तंत्र की कार्यप्रणाली में सुधार और मंथन की आवश्यकता है।

विज्ञापन


विहिप नेता ने आज उपचुनाव हार को भाजपा संगठन के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि सरकार अपना कार्य कर रही है लेकिन संगठन तंत्र में लगे पदाधिकारियों की सुप्त भूमिका और रणनीतिक कौशल कहीं न कहीं हार में सहायक सिद्घ हुई है।

उन्होंने कहा संगठन के लिए यह आत्ममंथन करने वाला समय है। किसी भी संगठन की नींव उसके सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उनकी निष्काम निष्ठा ही संगठन को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है। लगता है कहीं न कहीं उसमें भाजपा संगठन चूक गया है, जिसके कारण उपचुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


विहिप के प्रान्तीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि यह मंथन करने का समय है। यह हार किसी व्यक्ति या वर्तमान सरकार की नहीं बल्कि संगठन के सैद्घान्तिक विचारों की है। मैं मानता हूं राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता परन्तु हर राजनैतिक दल का अपना स्वयं का सिद्घांत और विचार भी होता है। उसको ताक पर रखने से इसी प्रकार का परिणाम आना तय है। यह हमारे लिए आईना है। हमें अपने गुण-दोष पर मंथन करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें