फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कल से खींचा जाएगा भगवा एजेंडे का खाका, राम मंदिर सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Fri, 26 Jan 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad
विज्ञापन

अयोध्या में शनिवार से विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो रही है। इसमें राम मंदिर सहित हिंदुत्व के एजेंडे से जुडे़ अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रयाग में हाल ही हुए संत सम्मेलन में लिए गए फैसलों को अमली जामा पहनाने का खाका खींचा जाएगा।  

विज्ञापन


अवध प्रांत की 27 और 28 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित बैठक कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। एक तो इस बैठक के होने के लगभग एक सप्ताह बाद 8 फरवरी से श्रीराम जन्मभूमि मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है। जाहिर है कि उसके मद्देनजर सरगर्मी रहेगी।

अयोध्या चूंकि अवध प्रांत का हिस्सा है, इसलिए न्यायालय में सुनवाई के मद्देनजर इस क्षेत्र में विशेष हलचल रहने की संभावना है, जो किसी न किसी रूप में राजनीतिक दलों को भी प्रभावित करेगी। न्यायालय में सुनवाई के मद्देनजर बनने वाले संभावित माहौल के जरिये एजेंडे को धार देने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम महोत्सव 18 मार्च से

वैसे तो विहिप प्रतिवर्ष राम महोत्सव मनाती है, पर इस बार उसने खास तैयारी की है। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार, यह महोत्सव इस बार 18 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान विहिप के कार्यकर्ता और संत गांव-गांव जाकर लोगों से चर्चा कर मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बनाएंगे। साथ ही न्यायालय की सुनवाई के मद्देनजर भी उनसे बातचीत करेंगे। गाय की रक्षा और संरक्षण और सामाजिक समरसता को लेकर भी जनजागरण के साथ लोगों का इसके लिए आगे आने का आह्वान किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें