फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : कड़ी सुरक्षा के बीच निकली मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा, डीएम व आईजी ने भी की पुष्पवर्षा

Sat, 12 Oct 2024 03:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए आरएएफ और पीएसी शोभायात्रा के साथ चल रही है। शोभा यात्रा में रथ पर सवार होकर जनप्रतिनिधियों, भाजपा और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में गाजे - बाजे के साथ धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जीआईसी के मैदान से कड़ी सुरक्षा के बीच निकली शोभायात्रा फतेहगंज, सुभाष नगर, बजाजा, चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक जाएगी। निर्मली कुंड में पानी कम होने के कारण मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने पास में ही एक बड़ा गड्ढा खोदवाया है।

विज्ञापन


निर्मली कुंड के प्लेटफार्म के साथ एक और प्लेटफार्म निर्मित कराया गया है। इन दोनों प्लेटफार्म पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा हो रही है। शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में नाचते- गाते हुए चल रहे हैं।

पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी शोभायात्रा के साथ चल रही है। शोभा यात्रा में रथ पर सवार होकर जनप्रतिनिधियों, भाजपा और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त संतोष शर्मा भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सुप्रीत कपूर, अवि आनंद, शोभित कपूर समेत अन्य भाजपा नेता और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें