फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस झेल गई यूपी की बेस्ट वेबसाइट

Thu, 03 Oct 2013 05:13 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की जिस सरकारी वेबसाइट को सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया था, उसे एक अदद वायरस से जीतने में चार दिन लग गए।
विज्ञापन


बात हो रही है एलडीए यानी लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की। एलडीए की वेबसाइट पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी थी और हजारों यूजर्स रोजाना ऑफिस के चक्कर लगाने पर मजबूर हो रहे थे।

इस बारे में एलडीए के अधिकारियों से पूछा गया तो उनके पास गुरुवार सुबह तक सही-सही कोई जवाब नहीं था। हालांकि, कुछ अधिकारी बता रहे थे कि वेबसाइट के सर्वर में कोई वायरस आ गया है। इसी वजह से वेबसाइट पिछले चार दिनों से ठप पड़ी है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि एलडीए की इसी वेबसाइट को दो साल पहले प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सरकारी वेबसाइट होने का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

प्राधिकरण की वेबसाइट खासी संपन्न मानी जाती है। स्थापना के बाद अब तक कम से कम 50 लाख के करीब लोग इस वेबसाइट को देख चुके हैं।

प्राधिकरण के टेंडर नोटिस, लैंड रेट, नई सूचनाएं, योजनाओं संबंधी जानकारी, सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग संबंधी तमाम जानकारियां एलडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद वेबसाइट के बंद होने से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में प्राधिकरण के सिस्टम विभाग से जुडे़ अधिकारियों ने शाम को बताया कि वायरस को आखिरकार हटा दिया गया है और वेबसाइट अब फिर से चलने लगी है।

लखनऊ शहर की अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें