फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घायल को भिजवाया अस्पताल

Sun, 14 Feb 2021 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल का हालचाल लेते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरियादिली दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचवाया। इस प्रकरण को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ट्वीट किया तो यह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में पहुंच गई।  बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली से लौट रहे थे। वह अर्जुनगंज पहुंचे थे कि सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में दिखा। इस पर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर युवक को अस्पताल भिजवाया। इस पूरे प्रकरण को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ट्वीट कर दिया। इसके बाद यह पूरा प्रकरण सुर्खियों में आ गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें