फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौंजाः सियार जैसे हिंसक जानवर ने ग्रामीणों पर किया हमला, छह घायल

Mon, 23 Dec 2019 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इटौंजा में हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटौंजा के करीब छह गांवों में अज्ञात हिंसक जंगली जानवर की दहशत है। शनिवार शाम और रविवार सुबह खेतों के पास गये छह लोगों को अज्ञात हिंसक जानवर से पंजे व दांत मारकर घायल किया है। घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। घायलों के मुताबिक, हिंसक जानवर देखने में सियार जैसा लग रहा है। वन विभाग ने इलाके में सियार की मौजूदगी की आशंका जताते हुए पिंजड़ा लगवाया है। कई गांवों में शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


इटौंजा में रविवार को परसैया व सोनारनपुरवा में अज्ञात हिंसक जानवर की मौजूदगी और हमले की सूचनाएं सामने आई। ग्रामीणों के मुताबिक, बड़े आकार के कुत्ते जैसे दिखने वाले जीव ने शनिवार शाम व रविवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किशुनपुर निवासी रमेश, कुलदीप, परसैया निवासी सरोज, महोना नजरूल समेत चार अन्य लोगों को दौड़ाकर पंजे से घायल कर दिया।

घायलों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे फटकार कर जानवर को भगाया। घायलों को हाथ, गले व पैरों में चोटें आई हैं। घायलों का इलाज सीएचसी के अलावा बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन रक्षक मुबारक अली की टीम ने इलाके में कांबिंग की। डिप्टी रेंजर बीकेटी बृजमोहन ने बताया कि  इलाके में हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए सोनारनपुरवा में तालाब के पास पिंजड़ा लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें