फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, 18 पर केस

Sat, 17 Oct 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान ड्यूटी में तैनात जिम्मेदारों की उदासीनता से सरोजनीनगर व काकोरी ब्लॉक के कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान आचार संहिता का पालन पूरी तरह हाशिए पर रहा। इसका फायदा उठाते हुए कई पोलिंग सेंटरों पर प्रत्याशी समर्थकों ने प्रतिबंधित सौ मीटर के दायरे के अंदर चुनाव प्रचार सामग्री के साथ प्रत्याशी का बस्ता लगा दिया।
विज्ञापन


यही नहीं लाइन में लगे वोटरों तक को अंतिम समय तक अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास करते रहे। सरोजनीनगर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंथरा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रेक्षक प्रमुख सचिव होमगार्ड्स भूपेंद्र सिंह मतदान केंद्र के अंदर आचार संहिता की अनदेखी पर फटकार लगाई।

फटकार के बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार व बस्ता लगाने के आरोप में 18 लोगों को चिह्नित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई के घेरे में आने वाले प्रत्याशी समर्थकों में 13 आरोपी सरोजनीनगर और 5 आरोपी काकोरी ब्लॉक के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने खदेड़ा

सरोजनीनगर के बंथरा स्थित मतदान केंद्र पर प्रेक्षक की नाराजगी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में मतदान केंद्र के अंदर लगे प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर व बस्तों को हटाते हुए बाहर खदेड़ना शुरू किया।

इस मतदान केंद्र पर बने पोलिंग बूथ में ड्यूटी पर कार्यरत पीठासीन अधिकारी व मतदानकर्मी भी अपना आईडी जेब में रख कर कार्य करते मिले। प्रेक्षक ने इस पर भी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान कुछ मतदान कक्षों में अंधेरे में हो रही वोटिंग पर भी प्रेक्षक ने मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट को फटकार लगाई।

समता गांव के दो मजरों में वोटिंग के बहिष्कार के सवाल पर उन्होंने कहा- बहिष्कार की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासिनक अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वे वोट न देने की अपनी जिद पर कायम रहे। ऐसे में मतदान को लेकर किसी के साथ भी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें