फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते रद्द हुई विंध्याचल इंटरसिटी, यात्री परेशान

Mon, 19 May 2014 02:40 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल इंटरसिटी से यात्रा कर रहे सैकड़ों यात्रियों को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब यह ट्रेन इलाहाबाद के आगे रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना ट्रेन के बीच रास्ते रद्द होने से यात्रियों को बसों से आगे की यात्रा करनी पड़ी।

वहीं दूसरी ओर हरदोई मेमू भी निरस्त कर दी गई। इलाहाबाद यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रविवार को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित था।

रेलवे ने ट्रेन 14209/14210 विंध्याचल इंटरसिटी को इलाहाबाद से विंध्याचल तक रविवार को रद्द कर दिया था।

इसकी सूचना लखनऊ से विंध्याचल के लिए सवार हुए यात्रियों को नहीं मिल सकी।

यात्री जब इलाहाबाद स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। विंध्याचल धाम जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को बीच रास्ते अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

उधर, हरदोई मेमू का रैक मेंटनेंस के लिए गाजियाबाद मेमू कार शेड भेज दिया गया।

गाजियाबाद से रैक के वापस न आने के कारण हरदोई मेमू रविवार को रद्द कर दी गई। करीब एक हजार यात्री मेमू के रद्द होने से परेशान रहे।

वहीं, भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सोमवार को दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

इस ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय और शयनयान श्रेणी की सीटें उपलब्ध हैं। ट्रेन 04203 सोमवार शाम 6:15 बजे वाराणसी से चलेगी।

यह ट्रेन रात 12:05 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसी द्वितीय की एक, एसी तृतीय की दो और शयनयान की छह व जनरल श्रेणी की चार बोगियां होंगी।

उधर लखनऊ- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की आरक्षण बुकिंग रविवार सुबह से शुरू हो गई।

इस ट्रेन में 15 जून से 17 जुलाई तक एसी प्रथम में आठ, एसी द्वितीय में 90 और एसी तृतीय में 330 से अधिक सीटें खाली चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें