फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinay Srivastava: मंत्री के घर से निकला बंटी... फिर पीछे के गेट से आकर विनय को मार डाला, CCTV से सामने आया सच!

Tue, 05 Sep 2023 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Vinay Srivastava Lucknow: भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में 34 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ है। इसने पुलिस के खुलासे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज विनय की हत्या के चंद सेकंड पहले की है। परिजनों का दावा है कि बंटी कुछ दूर जाकर रुका और फिर वापस पीछे वाले गेट से घर में घुसा। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Vinay Srivastava murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव हत्याकांड हत्याकांड में पीड़ित परिजन उसके जिस दोस्त अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी पर सबसे ज्यादा आरोप लगा रहे हैं, सोमवार को उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। एक सितंबर को तड़के 4:07 बजे वह केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर से बाहर आकर अपनी कार में बैठकर जाता दिखा। 
विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि बंटी कुछ दूर जाकर रुका और फिर वापस पीछे वाले गेट से घर में घुसा। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। जिस वक्त बंटी कार में बैठकर जा रहा था, लगभग उसी वक्त पर घर के भीतर विनय ड्राइंग रूम में था। फिर वह भीतर कमरे में चला गया था। 

कुछ ही सेकंड बाद घटना को अंजाम दिया गया था। चूंकि जिस दिन पुलिस ने खुलासा किया था, उस वक्त बताया था कि विनय के दो दोस्त सौरभ रावत और बंटी पहले ही चले गए थे। घटना बाद में हुई थी। 
विज्ञापन


पर, फुटेज से एक बात स्पष्ट हो गई कि घटना के वक्त बंटी वहीं पर था। परिजनों का कहना है कि बंटी की बड़ी भूमिका है। उससे सख्ती से पूछताछ हो तो पूरी घटना का राजफाश हो जाएगा।
 

जमीन विवाद में वारदात का शक गहराया
शुरुआती जांच में सामने आया है कि 65 सौ स्क्वॉयर फीट जमीन बंटी के साथ साझे में विनय की थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, माल क्षेत्र में सात बीघा जमीन विनय के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसमें विकास का पैसा लगा था। 
 

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। चर्चा ये भी है कि विकास ने जिस तरह से थार कार विनय के नाम पर ली थी, उसी तरह कुछ संपत्तियां विनय के नाम पर कर रखी थीं। आशंका ये यही सभी चीजें उसकी हत्या की वजह बनीं। पर, पुलिस अफसर इन सभी तथ्यों के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

 

मंत्री के बेटे को आखिर चौथे दिन पुलिस ने दिया नोटिस, उठे सवाल
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का अचानक दिल्ली जाना। पिस्टल घर छोड़ जाना और अब सीसीटीवी के फुटेज के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में अब साजिश की आशंका गहरा गई है। क्योंकि खुलासे की कहानी गले नहीं उतर रही है। वहीं ये भी एक बड़ा सवाल है कि घटनास्थल मंत्री का घर है। 

 

पिस्टल विकास की है। तब भी पुलिस अब तक उससे पूछताछ नहीं कर सकी है। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने सोमवार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। आखिर अब तक उस पर मेहरबानी क्यों बरकरार रही। विकास 31 अगस्त की शाम 4:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली गया था। 

 

इसके करीब 12 घंटे बाद विनय की हत्या कर दी गई। तब भी सवाल उठे थे कि आखिर उसके जाने के चंद घंटे बाद ही क्यों वारदात को अंजाम दिया गया? आखिर वह असुरक्षित तरीके से पिस्टल क्यों रखकर गया था? घटनास्थल उसका घर और उसकी पिस्टल होने के बाद भी पुलिस ने अब तक उससे पूछताछ करने की जहमत नहीं उठाई है। 

 

ये तब है जब परिजन भी शुरू से ही विकास पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि हत्या के मामले में सोमवार को विकास को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया है।

 

विवादित जमीन के खेल में माहिर है पूर्व प्रधान बंटी
जिस पूर्व प्रधान व दोस्त अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी से विनय का 6500 स्क्वॉयर फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उससे भी पुलिस ने अब तक पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बंटी विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त करता है। कई बार विवाद भी हुए। लेकिन, मंत्री के रसूख का इस्तेमाल कर वह मामला सुलझा लेता था। इसमें विकास भी साथ देता है। बंटी का भाई स्टांप बिल्डर है। वह भी उसका साथ देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें