फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय हत्याकांड : पुलिस के दावे के इतर...कई आशंकाएं और सवाल; जुए के विवाद में हत्या करने का किया था खुलासा

Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विनय हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर चुकी है। मंत्री के रिश्तेदार समेत तीन आरोपी जेल में बंद हैं। लेकिन इस खुलासे के इतर भी कई आशंकाएं हैं जिसको लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने का शक है। कुछ सवाल भी हैं जो अनसुलझे हैं।
विज्ञापन
विनय श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनय हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर चुकी है। मंत्री के रिश्तेदार समेत तीन आरोपी जेल में बंद हैं। लेकिन इस खुलासे के इतर भी कई आशंकाएं हैं जिसको लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने का शक है। कुछ सवाल भी हैं जो अनसुलझे हैं। इसलिए हत्याकांड की जो कहानी पुलिस ने बताई वो गले नहीं उतर रही है और न ही पीड़ित परिजन उसका भरोसा कर रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार रात केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर से पूछताछ भी कर चुकी है।

विज्ञापन


ठाकुरगंज के फरीदीपुर में स्थित मंत्री आवास पर 31 अगस्त की रात को भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक सितंबर को पुलिस ने खुलासा किया था कि जुए कि विवाद में विनय के दोस्त अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम ने घटना को अंजाम दिया। तीनों को जेल भेज दिया था। चूंकि बाद में मंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी के कुछ फुटेज सामने आए। जो पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर रहे थे। परिवार वाले भी पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है।

आशंका: 01
मंत्री का खास था..हस्ताक्षेप बढ़ता गया..इसलिए पनपी खुन्नस बनी हत्या की वजह

विनय मंत्री का बेहद करीबी बन गया था। विकास भी उसको बहुत मानता था। अधिकतर वक्त वह विकास के साथ ही रहता था। जानकारी के मुताबिक अहम कामों व फैसलों में उसकी राय विकास लेता था। जमीन संबंधी तमाम काम भी वही निपटता था। इससे कुछ अन्य साथी खफा रहते थे। एक तरह से वह सभी विनय से इसको लेकर खुन्नस रखने लगे थे। खुन्नस पहले से थी, उस रात विवाद हुआ। इसी दौरान उसको मार दिया गया। क्योंकि अंकित मंत्री का रिश्तेदार है। उसके मुकाबले मंत्री व विकास अधिक तवज्जो विनय को देते थे। ये बात शायद अंकित को अखरती थी।
विज्ञापन


आशंका: 02
फोन पर लंबी बात कर रहा था विनय, अंकित ने आपत्ति जताई, विवाद हुआ

सूत्रों से एक और अहम जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उस रात घटना से कुछ वक्त पहले विनय छत पर किसी से फोन पर लंबी बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर अंकित पहुंच गया था। अंकित ने उसको टोका था। विनय जिससे बात कर रहा था, अंकित ने उसका विरोध किया। इसलिए दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जो इस हद तक चला किया कि जब विनय वहां से जा रहा था तो कुछ उसने पीछे से बोला। जैसे ही पलटकर विनय वापस कमरे में गया तो उसको गोली मार दी।

आशंका: 3
जमीन विवाद, खनन का खेल...बना मौत की वजह

सूत्रों के मुताबिक विनय विवादित जमीनों के मामले में हस्ताक्षेप करता था। कुछ जमीन भी उसके नाम पर है। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वहीं कुछ मामला खनन संबंधी भी सामने आ रहा है। ऐसे में आशंका है कि इन सभी कार्यों व खनन में पैसों आदि को लेकर आपस में दुश्मनी तो नहीं पनपी। जो विनय की हत्या की वजह बनी। फिलहाल पुलिस खमोश है। पुरानी थ्योरी पर ही कायम है।
विज्ञापन

 

कुछ अहम सवाल...
- आखिर घटनास्थल से शराब की बोतल आदि बरामद क्यों नहीं हुईं
- परिजनों का दावा है कि जब वह घटनास्थल पहुंचे थे तो ताश के पत्ते नहीं थे, तो आखिर पुलिस ने कैसे बरामद कर दिए
- आखिर फुटेज में विवाद होता क्यों नहीं दिखाई दिया?
- पुलिस ने खुलासे के वक्त सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के तौर पर सामने क्यों नहीं रखे?
- गहनता से छनबीन के बजाए चंद घंटे में ही सौरभ रावत और अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी को क्लीनचिट क्यों दे दी?
- परिजनों का दावा है कि बंटी शराब नहीं पीता था तो पुलिस किस आधार पर ये दावा किया कि सभी ने शराब पी थी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें