फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का जन्म कांग्रेस की कोख से ही हुआ है: भाजपा नेता विनय कटियार

Thu, 18 Apr 2019 11:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
भाजपा नेता विनय कटियार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि देश में फैले आतंकवाद की जननी कांग्रेस ही है। आंतकवाद का जन्म उसकी कोख से हुआ है।

विज्ञापन


मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। यही नही पांच साल की सरकार में मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' नारे को साकार किया है। सभी वर्ग के लोगों को मकान, बिजली, चूल्हा, सिलेंडर देकर जीवन यापन की सुविधाएं मुहैया कराई।
विज्ञापन


किसानों के खाते में पैसा भेजकर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया । कटियार बृहस्पतिवार को बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र रावत की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-बसपा के बीच गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है। यह गठबंधन चुनाव के बाद बिखरा हुआ मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें