बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार
- फोटो : पीटीआई
Babri Masjid Demolition Verdict: बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार कहते हैं कि ढांचा गिराने की कोई योजना नहीं थी। जो भी हुआ वह कारसेवकों के आक्रोश का परिणाम था।
कोई नेतृत्व काम नहीं आया, कारसेवक किसी की नहीं सुन रहे थे। यदि ढांचा बना रहता तो सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर को लेकर ऐसा निर्णय भी नहीं आता।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर का आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक था। जय श्रीराम और जय सियाराम का नारा ही हमारा अस्त्र था। केवल संकल्प के अस्त्र से राममंदिर की लड़ाई लड़ी गई। मंदिर आंदोलन में कई उतार-चढ़ाव और अवरोध आए, लेकिन हनुमान जी की कृपा से आज मंदिर का निर्माण हो रहा है।
वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि फैसले के लिए 28 साल का इंतजार दुख देने वाला होता है पर खुशी है कि आज वहां मंदिर बन रहा है।