मुलायम सिंह यादव ने 16 कारसेवकों की मौत की बात कही थी, लेकिन ये सत्यता से परे हैं, इसमें 50 से ज्यादा कारसेवक मारे गए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, क्या निर्णय होगा मालूम नहीं। लेकिन रामभक्तों का बलिदान जाया नहीं जाने देंगें।
आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनका कोई लेना-देना नहीं है, वह वार्ता करने आ रहे हैं, फार्मूला लेकर आ रहे हैं लेकिन अब कोई फार्मूला मान्य नहीं होगा। इसके पूर्व महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि हमें राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए ताकि अगले वर्ष हम लोग भव्य राम मंदिर की परिक्रमा करें।
महंत कमलनयन दास ने कहा कि रामकोट की परिक्रमा का संदेश पूरे राष्ट्र को जाना चाहिए। महंत कन्हैयादास रामायणी ने कहा कि विक्रम महोत्सव राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण का संकल्प है।
मतगजेंद्र बाबा का पूजन कर धर्माचार्यों व श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के बीच रामकोट क्षेत्र की परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा में रथ पर सवार भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, गणेश, हनुमान जी के विग्रह भक्तों के श्रद्धाकर्षण का केंद्र बने।
परिक्रमा में सांसद विनय कटियार के अलावा नगर विधायक वेद गुप्ता समेत महंत रामशरण दास, महंत मैथिली रमण शरण, महंत रामदास, राजकुमार दास, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत अनंताचार्य, शशिकांत दास, अवध बिहारी दास, महंत अवध किशोर शरण, दिलीप दास, आदित्य नारायण मिश्र, अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, घनश्यामदास पहलवान सहित अन्य मौजूद रहे।