फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने काटा बवाल

Sat, 07 Sep 2013 02:50 PM IST
अनुराग सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर हुई बीडीसी पति की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बाराबंकी में हुई इस वारदात ने धीरे-धीरे लखनऊ को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो लखनऊ के गोसाईंगज में सुबह से ही माहौल खराब है। ग्रामीणों ने रोडवेज की बसों में न सिर्फ तोड़-फोड़ की है बल्कि आगजनी करने की भी कोशिश की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही दो बसों को ग्रामीणों ने बल्ली लगाकर रोक लिया और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने केरोसिन तेल डालकर बसों को फूंकना भी चाहा।
विज्ञापन


जान बचाकर किसी तरह पैसेंजर्स बस से भागे। ड्राइवर अशोक सिंह ने आनन-फानन में 100 नंबर मिलाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनट में पुलिस वहां पहुंच गई। अब तक मिली सूचना के मुताबिक गोसाईंगंज में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

ध्यान रहे कि गुरुवार को बीडीसी सदस्य के पति की अवैध खनन मामले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने हत्या करने के बाद लाश गोमती नदी में फेंक दी थी। ग्रामीणों की मांग है कि हमलावरों को पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन


ताजा सूचना के मुताबिक नदी से शव का निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें