लखनऊ। चिनहट इलाके के शाहपुर गांव के पास रविवार को घायल मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान ग्रामीणों ने बचाई। चिनहट के शाहपुर गांव में मोर को कुत्तों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। ग्रामीण कमलेश, दिलीप ने कुत्तों को भगाकर मोर को बचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंची और घायल मोर को कब्जे में लेकर उसका इलाज कराने की बात कहकर चली गई।