लखनऊ। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-2 की ओर से रविवार को कृष्णानगर स्थित सुमतिनाथ सेवा भवन में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इस अवसर पर छह जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने परिषद के सामाजिक प्रयास की सराहना की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ल, शशिकांत सक्सेना, पंकज अग्रवाल, केके अग्रवाल भी मौजूद रहे।