फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई समस्या

Sat, 17 Feb 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के सुटठा हरदो में गांव की समस्याएं दूर कराने के लिए बीडीओ अशोक सचान की अध्यक्षता में चौपाल लगी। इसमें करीब 200 ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए मांग पत्र दिए। वहीं 38 ग्रामीणों ने नाली, खड़ंजा, खेती की वरासत व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने तथा छुट्टा पशुओं से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीण सुमन देवी, बाबूलाल मनोहर चौबे, विनोद, छिटटन व शांति ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव आमोद आनंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह, हिमकर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी अमित बरनवाल व लेखपाल मोहम्मद अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें