फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रामीणों ने निजी खर्च से तैयार किया मॉडल कुआं

Tue, 14 Jan 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदबाद की ग्राम पंचायत बघाइन में ग्रामीण एक मॉडल कुआं तैयार कर रहे हैं। ग्रामीणों के प्रयास की सराहना अधिकारी भी कर रहे हैं। डाॅ. अंबर वर्मा के घर के पास वर्षों पुराना कुआं है। कुआं काफी जर्जर होता जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस कुएं में लोग वैवाहिक पूजन व अन्य पूजन करते हैं। धीरे-धीरे यह कुआं भी खत्म होने की कगार पर आ गया। इसे देखते हुए ग्रामीण डाॅ. अंबर प्रसाद, कपिल शर्मा, संजय, अजय कुमार, ज्ञान चंद्र वर्मा, राम मिलन कश्यप, राम नरेश वर्मा, नीरज शर्मा, अंशुल वर्मा, मोनू वर्मा, सतीश व अन्य ने एक राय होकर इसके कायाकल्प का प्रण लिया। इसके बाद कुएं के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया। अब अधिकारी भी ग्रामीणों के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें