फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकर की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, कोतवाली का घेराव किया, केस दर्ज

Sun, 29 Nov 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी के शहर इलाके के असेनी गांव में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के जीर्णोद्घार को लेकर ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव में लगी अंबेडकर की मूर्ति के ऊपर छतरी लगाकर आसपास साफ-सफाई का काम करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और कुछ अराजक तत्वों ने गांव की महिला से छेड़खानी की और कई लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए हैं। गांव की महिलाओं ने इसी के विरोध में कोतवाली का घेराव किया और घंटों जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दलित चिंतक सुरेश पांडेय ने बताया कि 25 साल पहले गांव में ही अंबेडकर की मूर्ति लगाई गई थी। गांव वाले मूर्ति के ऊपर छतरी बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि नई मूर्ति लगाने के लिए इजाजत लेने की जरूरत होती है लेकिन छतरी के लिए इजाजत की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


गांव में प्रधानी की राजनीति को लेकर मूर्ति के बहाने इस तरह की कार्रवाई कराई गई है। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें