फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रामीणों ने चार घंटे झेला बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
नगराम। समेसी उपकेंद्र से पोषित बहरौली फीडर की आपूर्ति चार घंटे ठप रहने से रविवार को कई मजरों सहित करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। 49 गांवों की बिजली शाम सात बजे बहाल हो सकी। अवर अभियंता आशीष कुमार के अनुसार एक गांव की लाइन की पेट्रोलिंग जारी है।
विज्ञापन

सेस खंड तृतीय मोहनलालगंज के अंतर्गत समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर से कनैया, खरगापुर, रामपुर करोरवा, हुसैनाबाद, नेहरूनगर, मुकुंद खेड़ा, हरदोईया, दोरिया, भोला पुरवा, रसूलपुर, टकरा, मकदूमनगर, नौबस्ता, बहरौली, जवाहर पुरवा, अमेठियन पुरवा, घोड़सारा, सुवंश खेड़ा, गुमला खेड़ा, सिंचती का पुरवा, खवास खेड़ा सहित करीब 50 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। अमेठियन पुरवा निवासी मुन्नू सिंह, घोड़सारा के रामसिंह, मुकुंद खेड़ा निवासी मलखान सिंह, सिरौना के शिवकमल, मिहीलाल खेड़ा निवासी अमित कुमार, हरदोईया निवासी श्यामबाबू बाजपेई, लोरिया के हरिहर वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच अचानक तीन बजे बिजली गायब हो गई।
अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि करीब 25 किमी लंबी बहरौली फीडर की हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से दिक्कत आई है। 50 गांवों के खंभों की पेट्रोलिंग करने पर चकोतरा गांव में इंसुलेटर पंक्चर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें