यूपी के रायबरेली स्थित खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक में पेट्रोल भरवाने को लेकर कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा निर्दोष दुकानदार व उसके परिवारीजनों की पिटाई से बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज सेमरी और तीन सिपाहियों की न सिर्फ पिटाई की,बल्कि रायफल छीन ली।
एक सिपाही को घंटों बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों से घिरे चौकी इंचार्ज रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए दो सिपाहियों संग भाग निकले। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची और सिपाही को छुड़ाया। एसपी ने भी घटना की जांच की।
सात नामजद और 50-60 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खीरों थाने के अंतर्गत आने वाली सेमरी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह और तीन सिपाही राधेश्याम शर्मा,सरोज कुमार मिश्रा,अनुराग मिश्रा दो बाइकों से सेमरी से खीरों आ रहे थे।