फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गांवों की जमीन अब 98 लाख प्रति हेक्टेयर तक, सर्किल दरों में संशोधन का प्रस्ताव जारी

Sun, 31 May 2026 01:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में गांवों की जमीन अब 98 लाख प्रति हेक्टेयर तक होगी। जिला प्रशासन की ओर से सर्किल दरों में संशोधन का प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। वहीं, आपत्तियां मांगी गई हैं। जमीन खरीदना और बैनामा कराना महंगा हो सकता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जमीन की तारबंदी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तावित नई मूल्यांकन दरों में कई प्रमुख गांवों की कृषि भूमि के सर्किल रेट 98 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक निर्धारित किए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों में जमीन खरीदना और बैनामा कराना महंगा हो सकता है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज तहसील के गौरा, बेदौवा, भसंडा, हुलासखेड़ा गांवों में जिला मार्ग और आबादी से सटी भूमि की प्रस्तावित दर 98 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर रखी गई है। वहीं, डांडा सिकंदरपुर, दहेरामऊ और भट्ठी बरकतनगर में यह दर 91 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित की गई है।

सरोजनीनगर क्षेत्र में बरकताबाद जहांगीराबाद के लिए 97 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, बंधरा सिकंदरपुर, जैतीखेड़ा, नीवां, परवर पूर्व-पश्चिम और रतौली जैसे गांवों के लिए 90 से 91 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक की दरें प्रस्तावित हैं। सदर तहसील के पपनामऊ में भी कृषि भूमि का प्रस्तावित सर्किल रेट 95 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर रखा गया है, जो जिले के सर्वाधिक दर वाले क्षेत्रों में शामिल है।

आउटर रिंग रोड और एयरपोर्ट कॉरिडोर के आसपास ज्यादा असर

प्रस्तावित सर्किल रेट से मोहनलालगंज, सरोजनीनगर और बंधरा क्षेत्र के ये गांव सबसे अधिक प्रभावित होगे, जहां हाल के वर्षों में आवासीय और औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ा है। प्रशासन ने बाजार मूल्य के अनुरुप दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। सरोजनीनगर के बंधरा सिकंदरपुर, बरकताबाद जहांगीराबाद, हरौनी, कुरौनी और लोनहा जैसे गांवों में प्रस्तावित दरें 80 से 97 लाख रुपये पति हेक्टेयर तक पहुंच गई हैं। मोहनलालगंज के गौरा, भसंडा और हुलासखेड़ा जैसे गांव भी सबसे महंगे क्षेत्रों में शामिल हैं।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम ने सर्किल दरों में संशोधन का प्रस्ताव जारी कर दिया है। इसको प्रतियां सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रथम एवं द्वितीय तथा जनपद के सभी उप निबंधक कार्यालयों में उपलब्ध हैं। वेबसाइट lucknow.nic.in पर भी सूची देखो जा सकती है। नागरिक दो जून अपनी आपत्तियां दे सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर तीन जून को सुबह 11 बजे एनआईसी स्थित सभागार में व्यक्तिगत सुनवाई की जाएगी।

सबसे महंगी प्रस्तावित कृषि भूमि (प्रति हेक्टेयर)

 

गांव   प्रस्तावित दर
गौरा (मोहनलालगंज) 98
भसंडा (मोहनलालगंज) 98
बेंदौवा (मोहनलालगंज) 98
सिठौली कला (मोहनलालगंज) 98
हुलासखेड़ा (मोहनलालगंज) 98
बरकताबाद जहांगीराबाद (सरोजनीनगर) 97
पपनामऊ (सदर) 95
जैतीखेड़ा (सरोजनीनगर) 91
नीवां (सरोजनीनगर) 91
दहेरामऊ (मोहनलालगंज) 91

किस तहसील के कितने गांवों में प्रस्तावित हुआ नया सर्किल रेट

  • मोहनलालगंज-161 ग्राम
  • सरोजनीनगर-52 ग्राम 
  • बख्शी का तालाब-95 ग्राम 
  • मलिहाबाद-13 ग्राम 
  • सदर तहसील 6 ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें