फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम प्रधान पर एसआईआर कार्य में बाधा डालने का आरोप

Fri, 28 Nov 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। बिराहिमपुर गांव की बीएलओ सिया दुलारी ने गांव के प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व नशे की हालत में 25 नवंबर की रात फोन पर गाली-गलौज, अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। बीएलओ को गाली देते हुए कॉल का ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला उस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बिराहिमपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र व गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एसआईआर के तहत बीएलओ का काम कर रही हैं। आरोप है कि गांव के प्रधान इन्हें परेशान करने के साथ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। दो दिन पूर्व प्रधान के कहने पर ही गांव की एक महिला ने उनसे बदसलूकी की थी। प्रधान पर नशे की हालत में फोन पर गालियां देने का आरोप है। इसकी आडियो रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि बीएलओ ने मतदाताओं को दिए हुए एसआईआर के दोनों फॉर्म भराकर जमा करा लिए थे तो कहीं एक-एक ही फॉर्म वितरित किया था। मतदाताओं को रिसीविंग नहीं दी जा रही है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें