फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेसा की लापरवाही, 20 लाख का जला सामान

Sun, 10 Nov 2013 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बिजली अधिकारियों की लापरवाही से लोग बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन


कभी बिजली नहीं आती तो कहीं हाई वोल्टेज से हादसे हो जाते हैं। शुक्रवार को ऐसी ही एक लापरवाही से विकास नगर में आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) अफसर का पूरा घर जलकर राख हो गया, जबकि 15 अन्य घरों के महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

आधी रात को हाई वोल्टेज से हुई इस घटना में दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए घंटों जूझना पड़ा।

वहीं, करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है, जिसमें अकेले आईबी अफसर को पांच लाख रुपये की चोट पहुंची है।
विकास नगर के सेक्टर पांच में रात दो बजे के करीब हाई वोल्टेज से आईबी अफसर अमित चित्रांशी (नगालैंड में डिप्टी एसपी) के घर आग लग गई।

उनकी पत्नी मोहिता ने बताया कि धुएं से नींद खुलने के बाद आग लगने की जानकारी हुई। मकान नंबर 5/522 के दूसरे तल पर उनका निवास है, जिसके तीन कमरों में से दो पूरी तरह खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कमरों में लगे दो एसी, एलसीडी, पंखे, कंप्यूटर, एक्वागार्ड, दो अलमारियों में रखी साड़ियां सहित अन्य कीमती कपड़े जल गए।

रात 2:50 बजे मोहिता के घरवालों ने इसकी सूचना विकासनगर थाने में दी तो दमकल कर्मी पहुंचे, लेकिन चार बजे के बाद ही आग बुझ सकी।

मोहिता ने आग से कुल पांच लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाई वोल्टेज से हुई इस घटना के लिए लेसा के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें