लखनऊ। श्रमिक समाज कल्याण संघ परिवहन निगम की ओर से चारबाग शाखा का गठन किया है। इसमें विजय कुमार को शाखा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शाखा उपाध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र गौतम व सुनीता राय, शाखा मंत्री उपेंद्र कुमार को बनाया गया है। माया सोनी व अविनाश त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, गायत्री देवी को संगठनमंत्री, लक्ष्मी देवी व आरसी दुबे को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, रूबी चौधरी को कोषाध्यक्ष, ज्योति सिंह को लेखा पर्यवेक्षक और आशी वर्मा को प्रचारमंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य अनुश्री त्रिवेदी, धनंजय सिंह, कुमकुम खरे, ममता शुक्ला, राजेश कुमार गौड़, रजनीश दीक्षित, विनोद कुमार सरोज, राज कुमार दुबे, गौतम नाथ और संध्या पटेल को बनाया गया है।