अधिवक्ताओं को मिला डॉ. भीमराव आंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवाॅर्ड
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत यूपी प्रेस क्लब में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवाॅर्ड से अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन मिली फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से हुआ। पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष सलाहउद्दीन (शीबू) संयोजक मुकेश सोनकर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनीस अंसारी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय रिशाद मुर्तजा, सर्वेश सोनकर व अन्य लोगों ने विचार रखे। सामाजिक न्याय में योगदान देने के लिए अधिवक्ताओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवाॅर्ड दिया गया। इनमें आमिर नकवी, सुरेश पांडेय, मोहम्मद उमर, जीडी चौधरी, गुरमीत सिंह सोनी, सरदार परविंदर सिंह, राजेंद्र कुमार सोनकर, रेनू मिश्रा, कन्हैया लाल गौतम आदि अधिवक्ता शामिल रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन वामिक खान, संचालक आमिर हुदा, जीएसटी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं को मिला डॉ. भीमराव आंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवाॅर्ड