फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विजय अग्रवाल ने अध्यक्ष, गजेंद्र पाल सिंह ने ली महामंत्री पद की शपथ

विज्ञापन
शपथ लेते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित प्रताप मार्केट व्यापार मंडल एसोसिएशन का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय अग्रवाल ने अध्यक्ष और गजेंद्र पाल सिंह ने महामंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


इनके अलावा रामकरण अरोड़ा ने कोषाध्यक्ष, अवतार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रविंद्र पाल सिंह, बलवीर सिंह अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह सलूजा व राजीव गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। वहीं अनिल गुलानी ने वरिष्ठ मंत्री, सुरेश खत्री, प्रमोद अग्रवाल, सौरभ राजवानी और तरन बलजीत सिंह ने मंत्री, राजकुमार अग्रवाल ने संगठन मंत्री और शालू ने प्रचार मंत्री पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने व्यापारी संगठन को मजबूत करने की अपील की। चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकता में निहित है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मर्यादा बनाए रखने, व्यापारी हितों की रक्षा करने एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। वरिष्ठ महामंत्री युवा सुमित गुप्ता, राकेश छाबड़ा, जितेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें