फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में अमिताभ से होगी पूछताछ

Thu, 15 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस कुछ ही दिनों में निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पूछताछ के लिए तलब करेगी। इसके लिए उन्हें औपचारिक नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस प्रकरण की जांच कर रही विजिलेंस टीम के सदस्यों की मानें तो उन्हें जांच प्रक्रिया में अमिताभ ठाकुर का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है जबकि अमिताभ का दावा है कि वह जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

बहरहाल, विजिलेंस उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही मुख्यालय बुलाने जा रही है। उनसे औपचारिक पूछताछ होगी और बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि कई दौर में अमिताभ ठाकुर से पूछताछ की जा सकती है। यह इस पर निर्भर करेगा कि वह इसमें कितना सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये है अमिताभ की सम्पत्ति का लेखा-जोखा

विजिलेंस ने उनके खिलाफ सितंबर में गोमतीनगर थाने में जो केस दर्ज कराया था, उसमें कहा गया था कि अमिताभ व उनके परिवारीजनों के ज्ञात आय के स्रोतों से उनकी आय 98 लाख, 12 हजार 164 रुपये अधिक है। विजिलेंस इसी अतिरिक्त आय के बारे में पूछताछ करेगी।

हालांकि, अमिताभ ठाकुर का कहना है विजिलेंस ने उनके पिता व मां आदि की संपत्ति को भी उनकी संपत्ति में जोड़ दिया है।

विजिलेंस का तर्क है कि जांच अवधि के दौरान अमिताभ ठाकुर व उन पर आश्रित उनके परिवारीजन की ज्ञात आय के जो स्रोत हैं, उससे 98 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित हुई।

ऐसे में अतिरिक्त आय वाली संपत्ति के बारे में ठाकुर ही स्पष्टीकरण दे सकेंगे। इसी नाते उन्हें विधिक नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें