लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल ने सुपर गोल्डन बास्केटबाॅल लीग में चार खिताब अपने नाम किए। एलडीए स्टेडियम में हुई थ्री-ऑन-थ्री फाॅर्मेट में हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता में टीम ने अंडर-12 बालक-बालिका और अंडर-14 बालक बालिका वर्ग में श्रेष्ठता साबित की।
बालक वर्ग के तहत हुए फाइनल मुकाबलों में अंडर-12 बालक फाइनल में विद्याज्ञान स्कूल ने एबीए बॉलर्स क्लब को 9-4, अंडर-14 बालक फाइनल में विद्याज्ञान स्कूल ने एबीए बॉलर्स को 10-6, अंडर-17 बालक फाइनल में एसटीसी वाराणसी ने एमटीजी क्लब को 11-7, अंडर-21 पुरुष फाइनल में लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमटीजी क्लब को 18-11 और सीनियर पुरुष फाइनल में किंग्स क्लब ने फॉल्कंस मुंबई को 17-10 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के सीनियर महिला फाइनल में फोर वॉरियर्स ने मैत्री क्लब को 6-5, अंडर-21 महिला फाइनल में एबीए बाॅलर्स ने मैत्री क्लब को 6-1, अंडर-17 बालिका फाइनल में एलाइट क्लब ने स्विश स्क्वाॅड को 9-4, अंडर-14 बालिका फाइनल में विद्याज्ञान स्कूल ने एलाइट क्लब को 10-9 और अंडर-12 बालक फाइनल में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज को 8-5 से हराते हुए खिताब कब्जाया।