फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल बजट सत्र: 7 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट, कई नई घोषणाएं कर सकती है सरकार

Fri, 01 Feb 2019 12:11 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा व विधान परिषद का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार, 5 फरवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राज्यपाल राम नाईक संबोधित करेंगे। 7 फरवरी को योगी सरकार अपना बजट पेश करेगी।

विज्ञापन


6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। 7 फरवरी को 2019-20 का बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी। 8 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है।

इस दौरान निजी विधेयक रखे जा सकेंगे। 9 व 10 फरवरी को शनिवार व रविवार होने की वजह से बैठक नहीं होगी। 11 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी। 12, 13 व 14 फरवरी को भी बजट पर चर्चा जारी रहेगी। 14 फरवरी को भी आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन


15 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी, जबकि 16 व 17 फरवरी को शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा। 18, 19, 20 व 21 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 21 फरवरी को भी आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। विधानमंडल के दोनों सदनों में 22 फरवरी को बजट पास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें