फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा में लागू हुई लोकसभा जैसी सुरक्षा, सदस्यों को दिए गए स्मार्ट कार्ड

Mon, 22 Jul 2019 09:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधान भवन में सदस्यों को दिए गए स्मार्ट कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधानसभा सदस्यों को रेडियो फ्रिक्वेन्सि पहचान (आरएफआईडी) कार्ड जारी किए। अब विधानसभा के अंदर की विशेष सुरक्षा लोकसभा की तरह कर दी गई है। इसके तहत यह स्मार्ट कार्ड जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इस कार्ड के माध्यम से विधानसभा सदस्यों के परिसर में प्रवेश के समय उनके विधानसभा क्षेत्र के नाम, फोटो आदि सभी स्क्रीन पर दर्ज हो जाएंगे। नई सुरक्षा व्यवस्था में एक साथ आठ सदस्यों के फोटो व पूरी डिटेल प्रवेश द्वार पर लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, रिटायर्ड बिग्रेडियर केएस दलाल व  प्रोजेक्ट मैंनेजर राजीव माथुर ने अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी, नेता कांग्रेस विधान मंडल दल अजय कुमार लल्लू, बहुजन समाज पार्टी के सुखदेव राजभर, पूर्व अध्यक्ष व सदस्य विधान सभा को उनके कार्ड दिए।
विज्ञापन


रेडियो फ्रिक्वेन्सि पहचान (RFID) कार्ड की कार्य योजना इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। संस्था द्वारा पार्लियामेंट हाउस, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के कार्यालय व आवास में स्मार्ट कार्ड जारी करने का कार्य संपन्न किया है।

अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि स्मार्ट कार्ड से विधानसभा की सुरक्षा को सही तरह से नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही अजनबी व्यक्ति के प्रवेश पर अंकुश भी लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें