फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल सत्र: तीन दिन में सिर्फ 7:37 मिनट चली सदन की कार्यवाही, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Thu, 19 Dec 2019 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 17 दिसंबर से शुरू हुए सत्र की कार्यवाही बीते तीन दिनों में सिर्फ सात घंटे 37 मिनट तक ही चली। सदन को 20 दिसंबर तक चलना था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 11:31 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके पहले नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

सपा कार्यकर्ताओं ने देश में इमरजेंसी जैसे हालात होने की बात कही। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि सरकार कहती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है जबकि अपराधों की बाढ़ आई हुई है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें