फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: सेंगर की जेल के बाहर पुलिसकर्मी ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

Fri, 02 Aug 2019 03:36 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
विज्ञापन

सीतापुर जेल कर्मियों का रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने इस बारे में कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आई है। हम इस मामले की जांच करवाएंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया गया तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उन्नाव कांड के आरोपी और एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर भी इसी जेल में बंद है। वीडियो में सीतापुर जेल के बाहर कुर्ता-पयजामा पहने एक व्यक्ति जेल से बहार आता है और एक पुलिसकर्मी को कुछ देता दिखाई पड़ रहा है। इस व्यक्ति की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में की गई है। रिंकू उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है व सेंगर का करीबी माना जाता है।

वीडियो के दूसरे हिस्से में मोटरसाईकिल पर सवार होकर आया एक युवक किसी से विधायक से मिलवाने की बात कहते हुए सुनाई दे रहा है। इसपर वह व्यक्ति कह रहा है कि अभी सख्ती चल रही है बाद में आना।
विज्ञापन


रिंकू शुक्ला से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सेंगर से मिलने के लिए उनका इरादा पुलिसकर्मियों को घूस देने का नहीं था। शुक्ला ने बताया कि यह मेरी आदत है। जब मैं जेल मिलने जाता हूं तो उन्हें (पुलिसकर्मियों) को चाय-पानी के लिए कुछ दे देता हूं। यह रिश्वत नहीं है। मैं दस पन्द्रह दिन पहले सेंगर से मिला था क्योंकि वह मेरे विधायक हैं। मैं भाजपा से जुड़ा हुआ नहीं हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें